31 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

सट्टा पर्ची लिखते युवक को पुलिस ने दबोचा

Must read

 

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सट्टा लगाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा संबंधी सामग्री बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ कांस्टेबल प्रियांक कुमार और नरेश कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिनावर क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमृत कुमार पुत्र गणेश शाक्य, निवासी बीबीगंज मेहरबान, थाना मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद बताया। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा सामग्री बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बीबीगंज चौकी प्रभारी एसआई कासिफ हनीफ ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध वसूली, मारपीट, धमकी, जुआ, सट्टा, नशे के कारोबार, अवैध हथियार समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई कासिफ हनीफ, कांस्टेबल नरेश कुमार और कांस्टेबल प्रियांक कुमार शामिल रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article