फर्रुखाबाद। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर विभाग की टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने आबकारी स्टाफ के साथ कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर में कई संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 8 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 360 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को आबकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कायमगंज में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 360 किलो लहन बरामद


