31 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

आईआरसीटीसी ने एक दिन में 20 लाख से अधिक टिकट बुकिंग का बनाया रिकॉर्ड

Must read

 

7 सितंबर को 20,06,353 टिकट बुक, एडवांस रिजर्वेशन अवधि में बढ़ी बुकिंग बनी बड़ी वजह

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा आईआरसीटीसी ने एक दिन में 20 लाख से अधिक टिकट बुक होने का नया रिकॉर्ड बनाया है। 7 सितंबर 2026 को कुल 20,06,353 टिकट बुक किए गए, जो आईआरसीटीसी की एक दिन में सबसे अधिक टिकट बुकिंग में शामिल है।
बताया जा रहा है कि एडवांस रिजर्वेशन अवधि (एआरपी) के तहत टिकट बुकिंग में आई तेजी इस रिकॉर्ड की प्रमुख वजह रही। यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते ऑनलाइन आरक्षण व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा, लेकिन आईआरसीटीसी ने बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग दर्ज की।
इससे एक दिन पहले 8 सितंबर को करीब 19.50 लाख टिकट बुक किए गए थे। लगातार दो दिनों में लगभग 20 लाख के आसपास टिकट बुकिंग से रेल यात्रा के लिए ऑनलाइन आरक्षण की बढ़ती मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आईआरसीटीसी की यह उपलब्धि त्योहारों और आगामी यात्रा सीजन से पहले रेल टिकटों की बढ़ती मांग को भी दर्शाती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article