28 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में बैंक कार्यों की समीक्षा

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, प्रधान कार्यालय लखनऊ में आज बैंक के विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता श्री कुमार प्रशांत, माननीय सभापति डॉ. विवेक सिंह तोमर एवं अपर निबंधक, बैंकिंग श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा बैंक के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार कुलश्रेष्ठ तथा मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री रत्नाकर सिंह सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बैंक की कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विशेष रूप से ऋण वितरण, ऋण वसूली एवं कंप्यूटरीकरण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा बैंक की कार्यक्षमता बढ़ाने, ऋण वितरण में तेजी लाने, वसूली व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

बैठक में बैंक के कार्यों को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति पर विशेष जोर दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article