31 C
Lucknow
Friday, September 11, 2026

फर्रुखाबाद में मामूली बात से बड़ा बवाल, दो पक्षों में मारपीट-पथराव, एक दर्जन घायल

Must read

कमालगंज: थाना कमालगंज क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार शाम मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल परीक्षण कराया।
गांव निवासी विमल पुत्र सर्वेश के अनुसार वह शाम को दौड़ लगाकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए कहा। विमल ने मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर वे लोग उसके घर के बाहर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।

विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने आईं अनीता पत्नी प्रमोद, मंजू पत्नी सर्वेश और प्रमोद की बेटी बसंती भी चोटिल हो गईं।

वहीं दूसरे पक्ष के मनोज पुत्र बेचेलाल का आरोप है कि दूसरा पक्ष उनकी ढाई बीघा जमीन पर कब्जा करना चाहता है। गुरुवार शाम को उनकी जमीन पर एक पेड़ लगा दिया गया। मनोज ने जब इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान बीच-बचाव करने आईं नीरज, रंगोली और कुसुमा के साथ-साथ मनोज, समरपाल और आशीष भी घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दी गई है।

थाना प्रभारी राम सहाय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। सभी घायलों का मेडिकल करा लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article