कन्नौज। कन्नौज पुलिस ने आज शुक्रवार को अन्तर्राज्यीय अवैध शराब गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 50 लाख अनुमानित कीमत की कुल 545 पेटी ( जिसमें कुल 4836 लीटर) शराब तथा एक डीसीएम गाड़ी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस को मिली सूचना पर आज शुक्रवार को पाल चौराहा अन्डरपास से अभियुक्त जयसिंह पुत्र चेनाराम निवासी ग्राम विसारनिया बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से आईशर डीसीएस गाड़ी नं0 यूपी 22 सीटी 1012 में कुल 545 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 528/2026 धारा 60/63/72 आवकारी अधिनियम व 207 एमवी एक्ट थाना कोतवाली कन्नौज पर पंजीकृत किया गया है।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि खरखोंदा जिला सोनीपत राज्य हरियाणा निवासी सोनू शराब को इसी गाडी से बिहार भेजता था। इससे पहले भी इस गिरोह द्वारा अवैध शराब की तस्करी की जा चुकी है।


