29 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

कमालगंज की दो ग्राम पंचायतों में स्थापित लाइब्रेरी का डिप्टी डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

Must read

कमालगंज। विकास खंड कमालगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोजपुर और रामपुर मझगांव में स्थापित ग्राम पंचायत पुस्तकालय का मंगलवार को पंचायती राज विभाग की डिप्टी डायरेक्टर प्रवीणा चौधरी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों, पुस्तकों के रख-रखाव, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को पुस्तकालय की व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि पुस्तकालय में रखी प्रत्येक पुस्तक पर पुस्तकालय का नाम व स्टांप अनिवार्य रूप से होना चाहिए, जिससे पुस्तकों की पहचान सुरक्षित रहे और रिकॉर्ड मेंटेन रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि गांव के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं, युवा और आम ग्रामीण इसकी सुविधाओं का लाभ ले सकें।
उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी / पुस्तकालय स्थापित करने की योजना चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाना और ज्ञान के संसाधनों को गांव तक पहुंचाना है।इस लाइब्रेरी से ग्रामीण बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शहर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही उन्हें किताबें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं और पढ़ने के लिए शांत वातावरण मिलेगा। इससे गांव में पढ़ने की संस्कृति विकसित होगी, शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और डिजिटल युग में भी किताबों से जुड़ाव बना रहेगा। महिला, बुजुर्ग और किसान भी यहां आकर उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article