लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना मड़ियांव (Madiyav Police Station) पुलिस द्वारा आवेदिकका द्वारा विपक्षी अतुल द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर 6 वर्षों से कई बार जबरन शारीरिक संबंध (sexual relationship) बनाना जब वादिनी शादी के लिए कहा तो विपक्षी व परिवारजनों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया, इसी सूचना पर थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी को तलाशने के निर्देश दिए।
पुलिस टीम लगातार आरोपी को तलाश कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अतुल ने कुमार रावत पुत्र मेवा लाल निवासी 1/268, सेक्टर 160 फीट रोड थाना जानकीपुरम पुलिस टीम ने बड़ी सूझबूझ से आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में लगातार पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हो रही है।
इस कार्रवाई में थाना मड़ियांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


