27 C
Lucknow
Thursday, September 3, 2026

योगी की चुटकी पर गूंजा- एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना

Must read

 

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। लिंक एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “अब नारा नहीं लगाना पड़ेगा कि फर्रुखाबादी चूसे गन्ना…” मुख्यमंत्री की बात पूरी होने से पहले भीड़ ने जोर से कहा- “एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना।” इस पर योगी मुस्कुरा उठे।

योगी ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद को गंगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा। इससे जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और फर्रुखाबाद बड़ा संपर्क केंद्र बनेगा।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में करीब एक हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों को 26 प्रकार की सामग्री वाली राहत किट बांटी गई। बेघर परिवारों को आवासीय भूमि के प्रमाणपत्र और मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी दी गई। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित छात्र करण कश्यप से मुलाकात कर उसके साथ तस्वीर खिंचवाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित बच्चों की पढ़ाई के लिए राहत शिविरों में शिक्षक भेजे जा रहे हैं। आलू किसानों को नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को सीधे खाते में सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत स्कूटी दी जाएगी।

योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2017 से पहले आउटसोर्स व्यवस्था में “सैफई सिंडिकेट” का प्रभाव था। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को बिना भेदभाव रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश में बड़े निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article