27 C
Lucknow
Thursday, September 3, 2026

नौ महीने से मासूम की हत्या का खुलासा नहीं, सीएम से फरियाद करने निकले परिजनों पर जहानगंज पुलिस का कहर

Must read

 

थानेदार पूनम अवस्थी ने महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका, वीडियो बनाने वाले युवक से भी मारपीट का आरोप

 

फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव कोरी खेड़ा में नौ माह पूर्व 10 वर्षीय मासूम आशुतोष पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता की हत्या का मामला आज भी पुलिस की जांच में उलझा हुआ है। घटना का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार लगातार न्याय की आस लगाए बैठा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आगमन पर परिवार ने उनसे मिलकर अपनी पीड़ा बताने की बात कही, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने परिवार को रोकने के लिए सख्ती की हदें पार कर दीं।
परिजनों के मुताबिक, थाना जहानगंज प्रभारी पूनम अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ कोरी खेड़ा पहुंचीं। आरोप है कि पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी कर रहे पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उसके साथ भी मारपीट की।मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक महिला के साथ भी मारपीट की और थाना प्रभारी ने उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पुलिस के सामने नौ महीने से 10 वर्षीय मासूम की हत्या का मामला अनसुलझा पड़ा है, आखिर उसी पुलिस को मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ इस तरह की सख्ती करने का अधिकार किसने दिया हत्या का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर, अब पीड़ित परिवार के साथ मारपीट ने पुलिस की कार्यशैली पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर मासूम की हत्या का खुलासा कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखना चाहते थे। लेकिन मुख्यमंत्री के सामने अपनी फरियाद रखने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों की नजर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article