29 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

हैदराबाद में AIMIM नेता की चाकू गोदकर की हत्या, पांच लोगो ने किया था हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Must read

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में AIMIM के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। AIMIM के एरिया प्रेसिडेंट महबूब अली पर कथित तौर पर अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत (death) हो गई। घटना फलकनुमा थाना क्षेत्र के वट्टेपल्ली इलाके में गुन्तल शाह बाबा दरगाह के पास हुई।

मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। हैदराबाद में AIMIM के एरिया प्रेसिडेंट महबूब अली पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने महबूब अली पर चाकु से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

फलकनुमा क्षेत्र में रविवार देर रात असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हैदराबाद में रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात पांच से छह लोगों के एक ग्रुप ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

उनकी मौत की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फलकनुमा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की पहचान करने के साथ-साथ इस कथित हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

AIMIM विधायक मोहम्मद मुबीन ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “AIMIM कार्यकर्ता मरहूम महबूब अली साहब की बेरहमी से की गई हत्या से बहुत दुख और सदमा पहुंचा है। वट्टेपल्ली में अज्ञात हमलावरों ने घातक हथियारों से उन पर हमला किया था।”जांचकर्ता हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और चश्मदीदों के बयान इकट्ठा कर रहे हैं। फिलहाल हमले की वजह और आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article