28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

गोगाजी महाराज निशान यात्रा को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Must read

एएसपी गिरीश कुमार और सीओ सिटी अभय वर्मा ने जुलूस मार्ग का किया भ्रमण, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद। गोगाजी महाराज निशान यात्रा एवं मेले के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने जुलूस के निर्धारित मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था देखी तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने को कहा।
इसके साथ ही जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और आमजन से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि गोगाजी महाराज निशान यात्रा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article