
आबादी से दूर ले जाकर बम निरोधक दस्ते की निगरानी में कार्रवाई, जांच शुरू
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में खेतों के बीच संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करते हुए बम निरोधक दस्ते को बुलाया।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु की जांच की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे आबादी से दूर ले जाया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की निगरानी में संदिग्ध हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय कराया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध हैंड ग्रेनेड खेत में कहां से आया और इसे वहां किसने छोड़ा।
फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय कर दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।


