29 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

कानपुर विमान हादसे की जांच शुरू, घटनास्थल पहुंची डीजीसीए टीम

Must read

 

कानपुर। गंगा बैराज के पास हुए प्रशिक्षण विमान हादसे की विस्तृत जांच शुरू हो गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सहायक निदेशक शेख अतहर हुसैन गुरुवार को लखनऊ से कानपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

जांच टीम विमान की तकनीकी स्थिति, इंजन, नियंत्रण प्रणाली, उड़ान से पहले की परिस्थितियों और मौसम की स्थिति की भी पड़ताल करेगी। दुर्घटनाग्रस्त विमान टेकनम पी2006टी था, जिसका संचालन गर्ग एविएशन लिमिटेड कर रहा था।

हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की मौत हुई थी। जांच अधिकारी दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ यह भी जांचेंगे कि उड़ान के दौरान विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी तो नहीं थी।

घटनास्थल से मिले मलबे और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाएगा। विमान की तकनीकी जांच और मौसम संबंधी परिस्थितियों के अध्ययन के बाद हादसे की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article