29 C
Lucknow
Wednesday, August 26, 2026

बारावफात पर सौहार्द के बीच निकला जुलूस, सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही राजेपुर पुलिस

Must read

 

अमृतपुर

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम उजरामऊ में बुधवार को बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और आपसी सौहार्द के बीच जुलूस निकाला गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे के साथ निकला जुलूस गांव के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।जुलूस के दौरान थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जुलूस के मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और भीड़, यातायात तथा आसपास के क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखी
किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन से आए इंस्पेक्टर समेत अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की।
जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर वापस गांव पहुंचा और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रही। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस की मुस्तैदी और निगरानी से जुलूस शांतिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article