27 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

गांव में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला, बालिका के चाचा पर लगा आरोप

Must read

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप बालिका के चाचा पर लगा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को उसे मंझना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि शनिवार रात करीब आठ बजे बालिका छत पर खेल रही थी। आरोप है कि बालिका को अकेला पाकर उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची। मां ने रोने का कारण पूछा तो बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। उसकी मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। रात में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी अजय बर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। रविवार दोपहर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक मंझना रेलवे स्टेशन पर मौजूद है और वहां से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी प्रशांत उर्फ पन्तू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, सिपाही हर्षित चौहान, रोहित शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस की सूचना पर रविवार करीब ढाई बजे फॉरेंसिक टीम नवाबगंज थाने पहुंची। टीम ने आरोपी युवक से आवश्यक नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। वहां चिकित्सक डॉ. गौरव राजपूत ने आरोपी का डाक्टरी परीक्षण किया। आरोपी को जब पुलिस डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। पुलिस की निगरानी में आरोपी वाहन से उतरकर अस्पताल के अंदर डाक्टरी परीक्षण के लिए गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article