33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने कसी कमर, सात नेताओं को मीडिया की जिम्मेदारी

Must read

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश में मीडिया से जुड़े कामकाज को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए सात नेताओं को मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस की ओर से अभय दुबे को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में रतन लाल को-कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अब्बास हफीज और टीना क्रमवीर को भी मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
पार्टी ने विवेक कोर्डे और सुधांशु यादव को भी मीडिया से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन नेताओं की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यक्रमों, पार्टी की नीतियों और राजनीतिक मुद्दों को मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की होगी।
कांग्रेस का यह कदम 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ मीडिया और जनसंपर्क के मोर्चे पर भी अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।
नए मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति के बाद प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया मैनेजमेंट को और मजबूत करने की उम्मीद है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों और चुनावी मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में इन पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article