30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

अधिवक्ता के चेंबर पर जबरन नामपट्ट उखाड़ने और 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता के चेंबर पर जबरन नामपट्ट उखाड़ने और चेंबर को अपने अधिकार में बताकर 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है अधिवक्ता सुनील कुमार कन्नौजिया ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में कहा कि कचहरी परिसर स्थित चेंबर संख्या 226 पूर्व में अधिवक्ता धर्मपाल के नाम आवंटित था। अधिवक्ता धर्मपाल की 24 अप्रैल 2018 को मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद बार एसोसिएशन के नियमानुसार आवेदन करने पर उक्त चेंबर अधिवक्ता सुनील कुमार कन्नौजिया के नाम आवंटित किया गया था।आरोप है कि 13 अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे जब अधिवक्ता चेंबर पर मौजूद नहीं थे, उसी दौरान अनिरुद्ध प्रताप उर्फ गोलू पुत्र धर्मपाल चेंबर पर लगा नामपट्ट जबरन उखाड़कर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने चेंबर पर अपना नामपट्ट लगा दिया।अधिवक्ता का आरोप है कि अनिरुद्ध प्रताप स्वयं को चेंबर का अधिकार प्राप्त व्यक्ति बताते हुए फोन पर चेंबर बेचने और हस्तांतरण करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित द्वारा फोन नंबर 9598885483 से कथित रूप से दबाव बनाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उसके मुताबिक रकम नहीं देने पर चेंबर पर नहीं बैठने देंगे। अधिवक्ता सुनील कुमार कन्नौजिया ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की गहनता से जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं बार एसोसिएशन के सचिव कुंवर सिंह यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के सचिव होने के नाते पूर्व में खाली पड़े चेम्बर को सुनील कनौजिया के लिए संस्तुति की गई थी जिसने नामपट उखाड़ा है वह अधिवक्ता भी नहीं है और अवैध वसूली की मांग कर रहे हैं अगर सुनील कनौजिया का नामपट वापस नहीं किया तो बार एसोसिएशन की तरफ से अनिरुद्ध प्रताप उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article