30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

चौरा हार के पास अधेड़ से मारपीट, जेब से 970 रुपये छीनने का आरोप

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना शमशाबाद क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। चौरा हार के निकट तीन अज्ञात लोगों पर 52 वर्षीय अधेड़ के साथ मारपीट करने और उसकी जेब से 970 रुपये निकालने का आरोप लगा है। मारपीट में घायल अधेड़ को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के गांव आंधी दोनी निवासी रामनरेश पुत्र रामप्रकाश जोशी (52) ढाईघाट-शमशाबाद क्षेत्र में घट-बई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार को वह चौरा हार के निकट मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी।
मारपीट में रामनरेश घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब में रखे 970 रुपये भी निकाल लिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया। पीड़ित का उपचार चल रहा है।
पीड़ित के मुताबिक वह तनाव की स्थिति में था और इसी का फायदा उठाकर तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा रुपये छीन लिए। वहीं पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मामले में लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article