31 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

शिव शक्ति मंदिर में हुआ महा रुद्राभिषेक, पुलिसकर्मियों ने की सुख-शांति की कामना

Must read

फर्रुखाबाद। सावन के पवित्र माह में फर्रुखाबाद कोतवाली परिसर स्थित शिव शक्ति मंदिर में महा रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। आचार्य दीपक नारायण पाण्डे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
महा रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान के रूप में कोतवाली मुंशी अंकुर कुमार अपनी पत्नी एवं पुलिस स्टाफ के साथ शामिल हुए। कोतवाली परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश में सुख-शांति, समृद्धि और परिवारों में मंगल की कामना की।
पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया। रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन की व्यवस्थाओं में राजीव कुमार, अभिनव अग्निहोत्री, अंचल द्विवेदी, रवि शर्मा, आलोक त्रिवेदी, पुन्नू बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, भोले सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से देश और समाज में सुख-शांति बनाए रखने तथा सभी के कल्याण की प्रार्थना की। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article