दूसरे दिन का पहला सत्र धुला
गॉल। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण अब तक शुरू नहीं हो सका है। गॉल में सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी रही, जिसके चलते दिन का पहला सत्र पूरी तरह धुल गया और लंच भी समय से पहले लेना पड़ा।
भारत पहले दिन के 288 रन पर दो विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगा। देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं। पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है।
पहले दिन भी बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल प्रभावित हुआ था। भारत ने 73 ओवर में 288 रन बनाए। केएल राहुल 77 रन बनाकर ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे और उनके फिट होने पर दोबारा बल्लेबाजी करने की उम्मीद है।
ऋषभ पंत के पास भी इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का मौका है। वे अब तक 98 छक्के लगा चुके हैं। दो और छक्के लगाते ही वह टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।


