32.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

मंदिर में लगे सीसी कैमरों को मोड़कर दान पात्र तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए चोरी

Must read

कंपिल:
मंदिर में लगे सीसी कैमरों को मोड़कर दान पात्र तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए चोरी कर लिए। सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर के मोहल्ला चौधरियान में सिद्ध मढ़ी शिव मंदिर स्थित है। सोमवार देर शाम श्रद्धालु मंदिर परिसर में ताला डालकर घर चले गए। देर रात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे एक कैमरे को घुमाकर व अन्य पर कपड़ा डाल दिया। जिसके बाद चोरों ने मंदिर परिसर का ताला तोड़कर दानपात्र में रखे हजारों रुपए चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने ताला टूटा व रुपए गायब देखे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसी खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की खोजबीन का आश्वासन देकर वापस चली गई। श्रद्धालुओं के अनुसार इससे पूर्व में भी लगभग चार बार लाखों रुपए की चोरी हो चुकी है। जिससे पुलिस की सुस्त कार्य प्रणाली से लोगों में रोष व्याप्त है।

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article