34.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला, बोले- संसद को किया हाईजैक

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “राहुल गांधी ने संसद को हाईजैक कर लिया है और वह अराजकता के पर्याय बन गए हैं।”
ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी संवाद में विश्वास नहीं करते और कांग्रेस संसद की कार्यवाही को चलने नहीं दे रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा और सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को बाधित करने का रास्ता अपना रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं, ऐसे में विपक्ष को सदन में चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल किया कि यदि संवाद ही लोकतंत्र का रास्ता है तो संसद की कार्यवाही बाधित करने के बजाय सरकार के साथ चर्चा क्यों नहीं की जा रही।
ब्रजेश पाठक ने झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस बल प्रयोग को लेकर भी राहुल गांधी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, लेकिन राहुल गांधी वहां मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगते नजर नहीं आ रहे हैं।
यह मुद्दा फिलहाल राजनीतिक टकराव का केंद्र बना हुआ है। हालिया घटनाक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। वहीं, भाजपा ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article