28.1 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

आतंकी लतीफ की तलाश तेज, जगह-जगह लगाए गए इनामी पोस्‍टर, सूचना देने वाले को मिलेगा 15 लाख रुपये

Must read

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकी मोहम्मद लतीफ भट (terrorist Mohammad Latif Bhat) की तलाश तेज हो गई है। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर (Srinagar) समेत कई जगहों पर उसके “वॉन्टेड” पोस्टर लगाए हैं। अनंतनाग और कुलगाम जिलों में 15 दिनों में हुए दो हमलों के बाद J&K पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा में बचे कमांडर मोहम्मद लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित किया है। जानकारी देने वाले का नाम सीक्रेट रखा जाएगा।

सुरक्षा बलों ने उसके खिलाफ आम लोगों से मदद लेने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए श्रीनगर के कई प्रमुख इलाकों में उसके वांटेड पोस्टर लगाए गए हैं। J&K पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लतीफ भट दक्षिण कश्मीर में सक्रिय रहा है और पिछले कुछ हफ्तों में हुए कई हाई-प्रोफाइल टारगेटेड हमलों के पीछे मुख्य संदिग्ध है।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 15 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। जांच एजेंसियों का कहना है कि वह कश्मीर घाटी में हाल ही में हुई टारगेटेड किलिंग में अपनी कथित भूमिका के लिए वॉन्टेड है, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर और दो माइग्रेंट वर्कर की मौत शामिल है।

अधिकारियों ने भट की पहचान जुलाई 2026 में हुई कई हिंसक घटनाओं में एक मुख्य संदिग्ध के तौर पर की है। लतीफ भट 2025 से एक्टिव है। लतीफ़ को कश्मीर में बचे हुए सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों में से एक माना जाता है। सुरक्षा बलों का मानना ​​है कि उसने 2025 की शुरुआत में घर छोड़ा और ज़ाकिर के प्रभाव में आकर कट्टरपंथी बन गया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article