33.7 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

लखनऊ: नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर भाजपा नेता की मौत, मचा हड़कंप 

Must read

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknowके लालबाग स्थित नए विधायक निवास (New MLA residenceमें मंगलवार को एक घटना में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (BJP Backward Classes Cell) से जुड़े दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, नानकदीन भुर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में विधायक निवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए थे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता ने बताया कि नानकदीन भुर्जी को अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकीय परीक्षण में उन्हें “ब्रॉट डेड” घोषित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article