33.2 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

केंद्र सरकार और छात्र संयुक्त मंच के बीच वार्ता में दो मांगों पर सहमति, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर शनिवार तक का समय

Must read

 

– जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से हुई अहम बैठक, प्रभावित परिवारों को मुआवजा और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने पर बनी सहमति

विशेष संवाददाता, यूथ इंडिया
नई दिल्ली। छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के बीच शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण वार्ता सकारात्मक रही। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि उनकी तीन प्रमुख मांगों में से दो मांगों पर सरकार ने सहमति व्यक्त कर दी है।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, सरकार ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक मुआवजा देने तथा आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग स्वीकार कर ली है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने तत्काल निर्णय नहीं लिया है और इस विषय पर शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है।
बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उनके आंदोलन की प्रमुख मांग है। यदि इस पर संतोषजनक निर्णय नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। दूसरी ओर सरकार ने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि संवाद की प्रक्रिया जारी रहेगी।
अब पूरे देश की निगाहें शनिवार को होने वाले सरकार के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं। यदि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कोई निर्णय होता है, तो आंदोलन की दिशा भी उसी के अनुसार तय होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article