32.9 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

गाजियाबाद में कारोबारी की सुपारी देकर हत्या, साजिशकर्ता गिरफ्तार, दो शूटर फरार

Must read

 

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में गुरुग्राम के एक कारोबारी की सुपारी देकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कारोबारी की हत्या कारोबार में लेनदेन के विवाद के चलते कराई गई थी। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान अमित सैनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश विनोद वर्मा ने रची और दो शूटरों को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलाया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद साजिशकर्ता ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की।
हालांकि, पुलिस ने जब संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और पूरी साजिश कबूल कर ली। पूछताछ में सामने आया कि कारोबारी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते हत्या की योजना बनाई गई।
पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शूटर अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article