33 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का एक दिवसीय सत्याग्रह आज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Must read

 

कानपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई आज दिल्ली में हुए प्रदर्शन के समर्थन में एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे। यह कार्यक्रम कानपुर के फूलबाग स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।
अमिताभ बाजपेई ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और छात्रों तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फूलबाग क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, एहतियात के तौर पर विधायक अमिताभ बाजपेई के आवास के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article