32.8 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

सड़क धंसने से डंपर फंसा, भूतनाथ रोड पर यातायात बाधित

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित भूतनाथ रोड पर बुधवार को सड़क धंसने से बड़ा हादसा टल गया। पद्मश्री लाल शुक्ल मार्ग पर सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां से गुजर रहा एक डंपर बीच सड़क में फंस गया। घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाल ही में इस स्थान पर सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन खुदाई के बाद सड़क को मानकों के अनुरूप दोबारा नहीं बनाया गया। इसी लापरवाही के चलते सड़क धंस गई और यह स्थिति उत्पन्न हुई।
डंपर के सड़क में फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा यातायात को सुचारु कराने के प्रयास शुरू किए गए।
स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क की मरम्मत और यातायात बहाल करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article