32.8 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

लखनऊ: जवाहर भवन में अचानक भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Must read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (Lucknow) के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन (Jawahar Bhawan) में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, आग भवन की चौथी मंजिल पर लगी, जिसके बाद पूरे परिसर को तत्काल खाली कराया गया। कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया, करीब डेढ़ घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे भवन का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग चौथी मंजिल पर स्थित जलपान गृह (कैंटीन) के आसपास लगी। इसी मंजिल पर कर्मचारी कल्याण निगम का कार्यालय भी है। शुरुआती सूचना में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय में आग लगने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में इसकी पुष्टि नहीं हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है।

जवाहर भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालय संचालित होते हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा अधिकरण, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो, भारतीय स्टेट बैंक, लोक निर्माण विभाग और आदर्श कोषागार शामिल हैं। आग पर काबू पाने के बाद अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते भवन खाली करा लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने लोगों से अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करने की अपील की है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article