36 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

दुकान का ताला तोड़ कर सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सामान गायब देख दुकानदार के होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर स्थित अमन इलेक्ट्रॉनिक्स और अमन फर्नीचर की दुकानों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकान के मालिक अतीक अहमद ने बताया कि 28 मई की रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकानों में ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि दुकानों के ताले टूटे हुए थे और सीसीटीवी कैमरे भी निकाल लिए गए थे। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article