37.5 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

विधवा महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के वज़ीरगंज थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, फिर कार में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे कथित रूप से चलती कार से धक्का देकर फरार हो गए।

महिला के अनुसार, घटना के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता द्वारा विरोध और शोर मचाने पर आरोपी उसे चलती कार से नीचे फेंककर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य और अन्य तकनीकी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article