नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर हीरामन निवासी सेवरमती पत्नी दिनेश बुधवार रात खाना खाकर परिजनों के साथ सो रही थी। रात किसी समय अज्ञात चोर घर के पास बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। सुबह जब सेवरमती कि आंख खुली तो उन्हें घर के बाहर बंधी भैंस गायब मिली। सेवरमती ने परिजनों के साथ भैंस को ढूढने का काफी प्रयास किया। लेकिन भैंस नहीं मिल सकी। थाना पुलिस को सेवरमती पत्नी दिनेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।


