33.5 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

गोपालपुर कंपोजिट विद्यालय बना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मिसाल, शिक्षकों की मेहनत से बढ़ा नामांकन

Must read

– सहायक अध्यापक अमरेश सिंह और पूरे स्टॉफ की रंग लाई मेहनत
प्रशांत कटियार
राजेपुर, फर्रुखाबाद । राजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय अपनी बेहतर शैक्षिक गतिविधियों और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्यालय के सहायक अध्यापक अमरेश सिंह सहित पूरे शिक्षकीय दल के प्रयासों से न केवल विद्यालय का शैक्षिक वातावरण सुदृढ़ हुआ है, बल्कि आसपास के गांवों के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों का प्रवेश यहां कराना शुरू कर दिया है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना पांडे, सहायक अध्यापक राकेश बाबू, प्रवीण अग्निहोत्री एवं अमरेश सिंह के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल तैयार हुआ है। नियमित पठन-पाठन, नवाचारी शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने से विद्यालय की पहचान लगातार मजबूत हुई है।

विद्यालय के सहायक अध्यापक अमरेश सिंह ने शिक्षा के प्रति समर्पित कार्यशैली और नवाचारों के माध्यम से विद्यालय की अलग पहचान स्थापित की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के बेहतर वातावरण और शिक्षकों की सक्रियता के कारण बच्चों की शैक्षिक प्रगति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

सूत्रों के अनुसार, विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आगामी वर्ष इसे शासन स्तर पर प्रेरणा/प्रस्तुतीकरण के लिए चयनित किए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

मूल रूप से प्रयागराज (इलाहाबाद) निवासी अमरेश सिंह शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। विद्यालय परिवार का मानना है कि टीमवर्क, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण ही विद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा का आधार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article