33.9 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

बुलंदशहर में सड़क हादसा, कार और टैंकर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Must read

बुलंदशहर: बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में बरौली-खालौर स्टेडियम मार्ग (Barauli-Khalaur Stadium Road) पर शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार की कार की तेज रफ्तार टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में देशराज चौहान, वैभव चौहान, प्रियांशु चौहान, पूनम और 13 वर्षीय कोमल घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article