फर्रुखाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत “माय भारत – फर्रुखाबाद” द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी कार्यक्रम काआयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा क्लब विवेकानंद के संयोजन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निताशा डबास ने की ।
इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें
प्रथम स्थान कुमारी कोमल ,
द्वितीय स्थान कुमारी गौरी
तृतीय स्थानकुमारी देवकी को मिला।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं “एक देश, एक विधान, एक निशान” के सिद्धांत पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के दौरान रचना द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राएं एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य , भावना , रचना , अनुराधा शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला युवा अधिकारी निताशा डबास ने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”श
विद्यालय की प्राचार्या ने भी कार्यक्रम की सराहना की एवं युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राहुल वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


