36.9 C
Lucknow
Monday, July 6, 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Must read

 

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में चलते हुए एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में आग लगते ही चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धू-धूकर जलने लगा। घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी। हादसे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article