36.2 C
Lucknow
Monday, July 6, 2026

ताजमहल–तेजो महालय विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई

Must read

– सर्वे की मांग पर नजर

प्रयागराज। ताजमहल को कथित रूप से ‘तेजो महालय’ बताए जाने संबंधी मामले में आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई प्रस्तावित है। याचिकाकर्ताओं ने ताजमहल परिसर का एडवोकेट कमिश्नर के माध्यम से सर्वे कराने की मांग की है।

यह याचिका अधिवक्ता हरिशंकर जैन और चार अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर की गई है। इसमें आगरा की ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर सर्वे कराने की मांग को अस्वीकार कर दिया गया था।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि विवादित तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए न्यायालय की निगरानी में सर्वे कराया जाना आवश्यक है। वहीं, आगरा ट्रायल कोर्ट ने इससे पहले एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने से इनकार करते हुए आवेदन खारिज कर दिया था।

अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस आदेश की वैधता को चुनौती दी गई है। आज होने वाली सुनवाई में अदालत यह तय कर सकती है कि मामले में आगे की कार्यवाही किस प्रकार होगी और सर्वे की मांग पर कोई निर्देश दिया जाए या नहीं।

गौरतलब है कि ताजमहल को लेकर समय-समय पर विभिन्न दावे और याचिकाएं अदालतों में दायर होती रही हैं। हालांकि, इन दावों पर अंतिम निर्णय न्यायालय के आदेश और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगा। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अदालत के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article