लखनऊ।गोमतीनगर थाना क्षेत्र में 28 जून को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में वांछित आरोपी संदीप दूबे को पुलिस ने मटियारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 28 जून को पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में एक होटल कर्मचारी अखिलेश कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि संदीप दूबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


