36.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

गिरवी रखे सोने-चांदी के आभूषण लौटाने से सर्राफ पर इनकार का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Must read

 

छह वर्ष पूर्व गिरवी रखे थे जेवर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

अमृतपुर फर्रुखाबाद

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम उदेहपुर निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय सर्राफा व्यापारी पर गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण वापस न करने का आरोप लगाते हुए थाना राजेपुर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने तथा अपने आभूषण वापस दिलाए जाने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उदेहपुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि लगभग छह वर्ष पूर्व आर्थिक आवश्यकता के चलते उन्होंने राजेपुर के घटियाघाट स्थित अमीषा ज्वैलर्स के संचालक वीरेंद्र कुमार के पास करीब 29 हजार रुपये के बदले एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की बड़ी पायल तथा एक चांदी की करधनी गिरवी रखी थी।
पीड़ित का आरोप है कि निर्धारित अवधि के बाद वह कई बार अपने गिरवी रखे आभूषण वापस लेने के लिए दुकान पर पहुंचा, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने गिरवी की पर्ची प्रस्तुत की तो व्यापारी ने कथित रूप से पर्ची फाड़ दी और यह कहकर आभूषण देने से इनकार कर दिया कि उसका सामान खो गया है।
पीड़ित ने थाना राजेपुर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने गिरवी रखे आभूषण वापस दिलाने की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में पुलिस द्वारा किसी मुकदमे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच के उपरांत ही हो सकेगा, जिसके बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article