नवाबगंज क्षेत्र में फेसबुक आईडी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व यादव समाज के खिलाफ गाली गलौज व अभद्रता करने का बीडीओ व रील वायरल हो रही है। वायरल हो रही व बीडीओ में युवक मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ साथ पूरे यादव समाज को गाली गलौज कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है। और पुलिस कर्मियों को भी मार डालने की धमकी दे रहा है। इस वायरल हो रही वीडियो व रील को तमाम लोगों ने देखा है। जिससे युवक द्वारा सौहार्द बिगाड़ने के साथ साथ यादव समाज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। वीडियो व रील को संज्ञान में लेकर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ हरिनंदन सिंह यादव ने थाना नवाबगंज में उक्त फेसबुक आई डी चला रहे युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


