34.3 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, नशा मुक्ति केंद्र संचालक समेत 2 गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद

Must read

अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस (Amritsar Commissionerate Police) ने सीमा पार (पाकिस्तान) से चल रहे एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल (Illegal arms smuggling module) का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ये सभी हथियार पाकिस्तान से ड्रोनों के जरिए तरनतारन क्षेत्र में पहले से तय की गई जगहों पर गिराए जाते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह निवासी ग्राम सराहना (सुरसिंह), तरनतारन। यह आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था, जिसमें 5,000 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। गुलबाग सिंह बाठ यह आरोपी अमृतसर के सुल्तानविंड स्थित भाई मंझ सिंह रोड पर एक नशा मुक्ति केंद्र (डी-एडिक्शन सेंटर) चला रहा था।

पुलिस को अंदेशा है कि गुलबाग सिंह इस नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में अवैध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इस संबंध में सिविल सर्जन की टीम के साथ मिलकर केंद्र के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही इसके फंडिंग सोर्स का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के साथ सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मोबाइल एप्लीकेशंस के जरिए जुड़े हुए थे। बातचीत के लिए मुख्य रूप से व्हाट्सएप, सिग्नल और जंगी जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article