34.3 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

स्व. शरद यादव की जयंती पर याद किए गए समाजवादी विचार, पुष्पांजलि अर्पित

Must read

– गूगल मीट से देश भर के लोग जूटे

लखनऊ । प्रख्यात समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव की जयंती पर करेंट एजेंडा पत्रिका ने शरद यादव की जयंती मनाई.

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में करेंट एजेंडा पत्रिका के सह-संपादक डा. अनूप पटेल ने कहा कि शरद यादव ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से संसद और सड़क दोनों जगह उठाया।

जन्मदिन समारोह पर एकजुट समर्थको ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. शरद यादव के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी चिंतकों ने कहा कि स्व. शरद यादव का संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

आज जबकि पूरे देश में शरद यादव जी को याद करने उपक्रम ना के बराबर किये गये वहीं करेंट एजेंडा टीम, लखनऊ और समस्त वैचारिक साथियों ने मिलकर उन्हें याद करने और उनके योगदानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का काम किया।

ऑनलाइन गूगल मीट के द्वारा किया इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनूप पटेल (सह-संपादक, करेंट एजेंडा ) जी के ओपनिंग रिमार्क्स से हुयी और मुख्ता वक्ता शरद यादव जी के सहयोगी रहे डॉ लाल रत्नाकर जी रहे।

डॉ. लाल रत्नाकर जी ने हमारे सभी साथियों को शरद यादव जी के उन पहलूओं से परिचित करवाया जिनसे ज्यादातर लोग अनभिज्ञ हैं।
उन्होंने बताया- ” शरद जी में यह खासियत थी कि वे सबकी सुनते थे, और बड़े प्रेमिल स्वभाव से हरेक आदमी से मिलते थे।”
उनकी मंडल कमीशन की भूमिका से लेकर बाद में नीतीश कुमार की पार्टी से विच्छेद से लिए नयी पार्टी के गठन तक, और ऐसे तमाम सुने-अनसुने पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

करेंट एजेंडा के ऑफिस में शरद यादव जी की जयंती के ख़ूब समृद्ध तरीके से मनाया गया और वर्तमान में मौजूद समस्याओं पर चर्चा भी हुयी। इस परिचर्चा के दौरान यूथ इंडिया के संपादक शरद कटियार, समाज सेवी संजय वर्मा, छात्रनेता मनोज पासवान, एसआर इंटर कालेज राजनंदन वर्मा, आलोक यादव, देवेन्द्र सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article