33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

भगवान कृष्ण के रूप में पूजे गए अखिलेश, दो भुजाओं में पकड़े हुए संविधान, जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

Must read

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आज 53वां जन्मदिन है। अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को धर्मनगरी काशी में सपा कार्यकर्ताओं (SP workers) का जबरदस्त उत्साह और एक नया सियासी रंग देखने को मिला। वाराणसी में अखिलेश यादव को ‘भगवान श्रीकृष्ण’ के नए अवतार में पेश करते हुए पोस्टर जारी करते हुए उनके स्वरूप की पूजा की। इस आयोजन के बाद वाराणसी सहित पूरे प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

वाराणसी में बुधवार सुबह 7 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस पर अखिलेश यादव की भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में पूजा की। वाराणसी में प्रखर सपा कार्यकर्ता अजय फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक विशेष पोस्टर लॉन्च किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु और 2027 में सफलता के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया। पोस्टर में अखिलेश यादव श्रीकृष्ण के स्वरूप में दिख रहे हैं। उनके चार भुजाएं हैं। हाथों में संविधान लिए हुए हैं।

सपा नेता अजय फौजी ने कहा— “जिस तरह द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण हमेशा अन्याय के खिलाफ और न्याय के साथ खड़े रहते थे, ठीक उसी तरह आज कलयुग में अखिलेश यादव जन-मुद्दों की आवाज उठा रहे हैं। हम अखिलेश जी के भीतर भगवान कृष्ण की छवि देखते हैं, जो संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। कलयुग में भगवान विष्णु के कल्कि अवतार के रूप में हम उन्हें मानकर यह पूजा-पाठ कर रहे हैं।” बताते चलें कि इससे पहले काशी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का परशुराम स्वरूप भी सामने आ चुका है।

अजय फौजी ने कहा- अखिलेश यादव प्रदेश में बिना डरे और बिना किसी द्वेष भावना के कार्य कर रहे हैं। वो लगातार राम मंदिर, पेपर लीक और प्रदेश में बहू बेटियों के ऊपर अत्याचार इन सब पर खुलकर बोलते हैं। अखिलेश यादव अन्याय का विरोध करते हैं, ऐसे में हम लोगों ने आज हम लोगों ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की है, ताकि वो इसी प्रकार न्याय का साथ दें और जनता का साथ दें।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article