33.8 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

बच्चे के जन्मोत्सव की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

Must read

 

प्रयागराज। यमुनानगर जोन अंतर्गत करछना थाना क्षेत्र के नारिया गांव में बच्चे के जन्म समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। समारोह के बीच पिस्टल से चली गोली लगने से सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी, तभी गोली सर्वेश को लग गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article