42.9 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: एलपीजी सप्लाई पर लगी पाबंदियां हटाईं, उद्योगों और कारोबार को राहत

Must read

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी पर लागू सभी सेक्टोरल पाबंदियां समाप्त कर दी हैं। सरकार का कहना है कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में सुधार और वैश्विक आपूर्ति सामान्य होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
सरकार के फैसले के अनुसार अब एलपीजी की सप्लाई 100 प्रतिशत बहाल कर दी गई है। साथ ही उद्योगों के लिए बल्क एलपीजी सप्लाई पर लगी रोक में भी 50 प्रतिशत तक छूट दी गई है। इससे होटल, रेस्तरां, कैटरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण इकाइयों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बीते कुछ समय से घरेलू उपभोक्ताओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति पर विभिन्न प्रकार की पाबंदियां लगाई गई थीं। अब उत्पादन और आयात की स्थिति बेहतर होने के बाद सरकार ने इन प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है।
सरकार का मानना है कि इस कदम से उद्योगों को आवश्यक ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी, उत्पादन गतिविधियों को गति मिलेगी और कारोबार पर पड़ रहा अतिरिक्त दबाव कम होगा। साथ ही बाजार में एलपीजी की उपलब्धता सामान्य होने से आपूर्ति श्रृंखला भी मजबूत होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article