43.8 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

फर्रुखाबाद में होटल-रेस्टोरेंटों पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा

Must read

 

डीएम डॉ. अंकुर लाठर के सख्त तेवर, फायर सेफ्टी मानकों की व्यापक जांच शुरू

फर्रुखाबाद। लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के अनुपालन में फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिले के होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष फायर सेफ्टी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासनिक एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम होटल और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्था की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), विद्युत सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों का परीक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिले, उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ सीलिंग, लाइसेंस संबंधी कार्रवाई और अन्य कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित फायर सेफ्टी मानकों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।

जिला प्रशासन ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस संचालकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरणों को मानक के अनुरूप क्रियाशील रखें तथा फायर विभाग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article