43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी सौगात, 2355 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी

Must read

 

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत 2355.54 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति को राज्य के बुनियादी ढांचे, कृषि, ग्रामीण विकास और पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएएससीआई योजना के तहत 71.94 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के अंतर्गत 2283.60 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक उत्तराखंड को केंद्र सरकार से मिली यह प्रमुख वित्तीय सहायता मानी जा रही है। राज्य सरकार का कहना है कि इस धनराशि का उपयोग विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा पर्वतीय क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को लगातार सहयोग मिल रहा है, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पर्यटन, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article