37.8 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

मोहम्मदाबाद में मोहर्रम की सातवीं तारीख पर निकला अलम का जुलूस

Must read

मोहम्मदाबाद। कस्बा मोहम्मदाबाद में इस्लामिक माह मोहर्रम की सातवीं तारीख पर परंपरागत तरीके से अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस बड़े इमाम चौक से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से गुजरा। इस दौरान अकीदतमंदों ने अलम की जियारत की और इबादत व मातम के साथ मोहर्रम की रस्में अदा कीं।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। स्थानीय लोगों ने आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस में सहभागिता की।
मोहर्रम की सातवीं तारीख पर निकलने वाला यह अलम का जुलूस क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। जुलूस में कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज खान, खजांची वकील सिद्दीकी, सहयोजक इस्लाम शाह सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article