गुरसहायगंज, कन्नौज। महिला के साथ ससुरालियों ने गाली गलौज की और विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासिनी नाजरीन बेगम पुत्री यासीन अली ने बताया कि 20 जून को कोतवाली गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी उसके पति निहालउद्दीन, सास यासमीन व मौसिया सास शबाना बेगम, मौसिया ससुर अकमल अली ने उसके साथ गाली गलोज की। विरोध करने पर उसेे मारपीट कर घर से निकल दिया व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
चार लोगों पर महिला से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज


